कलियासोत नदी को नया जीवन देने और इसके पारिस्थितिक तंत्र (Ecological Recharge) को मजबूत करने के लिए आगामी 31 मई को शहर के पर्यावरण प्रेमी और विशेषज्ञ सड़कों और नदी के किनारों पर उतरेंगे। ‘कलियासोत रिवर रैली’ (KRR) के तहत सुबह 6 बजे कलियासोत डैम के 13 गेट से इस पैदल और साइकिल ट्रैकिंग अभियान की शुरुआत होगी।
मिनट-टू-मिनट ग्राउंड शेड्यूल:
सुबह 06:00 बजे: कलियासोत 13 गेट से रैली का आगाज होगा।
सुबह 06:30 बजे: कारवां बाघ प्रभावित क्षेत्र (Tiger Area) के पास रुकेगा। यहाँ नदी में उतरकर सुश्री प्रियंका विजय, श्री महेंद्र गोगिया, श्री संकल्प विनी और श्री पंकज अहिरवार के नेतृत्व में टीम साइकिल और पैदल 2 किलोमीटर का पहला सर्वे ट्रैक पूरा करेगी।
सुबह 07:30 बजे: कैपिटल प्रोजेक्ट के फॉरेस्ट एरिया में स्थित ऐतिहासिक बावड़ी पर अल्पाहार (नाश्ता) का आयोजन होगा। यहाँ आस-पास की बावड़ियों और कुओं को बारहमासी रिचार्ज करने की योजना पर चर्चा होगी।
सुबह 07:30 बजे के बाद: टीम दोबारा नदी में उतरकर आगे के 5 किलोमीटर के हिस्से का सघन भ्रमण करेगी और सीवेज पॉइंट्स व गाद की पहचान करेगी।
सुबह 08:30 बजे: रैली का समापन ब्रिज के पास होगा, जहाँ श्रमदान के जरिए ब्रिज के नीचे और दाहिने किनारे की सफाई की जाएगी। इसके बाद सभी सहभागी स्वच्छता की शपथ लेंगे।
इस रैली के माध्यम से नदी के बाएं किनारे के सौंदर्यीकरण, जलभराव और पर्यावरण संरक्षण का एक ऐसा खाका खींचा जाएगा, जिससे ग्रीष्मकाल में भी कलियासोत नदी अपने पूरे वैभव के साथ बहती रहे। आयोजकों ने प्रकृति और नदी प्रेमियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।