वॉशिंगटन डी.सी. में रविवार सुबह व्हाइट हाउस सुरक्षा चौकी के पास गोलीबारी की घटना हुई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अनुसार, एक व्यक्ति बैग से हथियार निकालकर अधिकारियों पर गोली चलाने लगा। जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध को मौके पर ही ढेर कर दिया गया।

इस घटना में एक राहगीर घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी सीक्रेट सर्विस कर्मी को चोट नहीं आई।

सीक्रेट सर्विस ने बयान जारी कर कहा कि संदिग्ध का कोई पूर्व रिकॉर्ड सामने नहीं आया है और घटना की जांच जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई खतरा नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *