Skip to content
Thursday, 29 October 2026 Nayi Soch, Nayi Khabar
ताज़ा खबर
Geyser Buying Guide: इंस्टेंट या स्टोरेज, सर्दियों में आपके घर के लिए कौन-सा गीजर बेहतर?IPL 2027: हार्दिक पांड्या के लिए KKR क्यों हो सकती है बेहतर टीम? अश्विन ने बताई वजहKarwa Chauth Moonrise Time 2026: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कब दिखेगा चांद?INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP का समर्थन, अभिजीत दीपके ने बताई वजहRussia Economy: यूक्रेन युद्ध का बढ़ता खर्च, पुतिन सरकार नए टैक्स से जुटाएगी राजस्वFestive Health Tips: त्योहारों में ज्यादा पूरी-कचौड़ी खाने से बढ़ सकती है एसिडिटी, जानें क्या करेंGeyser Buying Guide: इंस्टेंट या स्टोरेज, सर्दियों में आपके घर के लिए कौन-सा गीजर बेहतर?IPL 2027: हार्दिक पांड्या के लिए KKR क्यों हो सकती है बेहतर टीम? अश्विन ने बताई वजहKarwa Chauth Moonrise Time 2026: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कब दिखेगा चांद?INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP का समर्थन, अभिजीत दीपके ने बताई वजहRussia Economy: यूक्रेन युद्ध का बढ़ता खर्च, पुतिन सरकार नए टैक्स से जुटाएगी राजस्वFestive Health Tips: त्योहारों में ज्यादा पूरी-कचौड़ी खाने से बढ़ सकती है एसिडिटी, जानें क्या करें
Entertainment

सोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

· November 20, 2025 · 2 मिनट पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर माँ बनने वाली हैं। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की, जिसके बाद से फैन्स और फ़िल्म जगत की हस्तियों की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है।

सोनम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉट-पिंक आउटफिट में बेबी-बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। पोस्ट करते ही यह फोटो तेजी से वायरल होने लगी।

फैंस और सेलेब्रिटीज ने दी बधाइयाँ

सोनम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं। फैन्स ने भी खुशी जताते हुए लिखा कि वह एक बार फिर इस खुशहाल फेज़ में अभिनेत्री को देखकर बेहद उत्साहित हैं।

पहला बच्चा 2022 में हुआ था जन्म

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 2022 में अपने पहले बेटे, वायु, का स्वागत किया था। अब कपल अपने दूसरे बच्चे के आने की तैयारी कर रहा है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।

वर्क फ्रंट

हालांकि सोनम कपूर लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उन्होंने इंटरव्यूज़ में कहा है कि सही कहानी मिलने पर वह जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *