Skip to content
Sunday, 22 November 2026
ताज़ा खबर
iPhone 18 Launch: अगले साल मार्च में आ सकता है Apple का नया फोन, भारत में कीमत एक लाख के करीब!IND vs NZ 1st Test: राहुल की शतकीय पारी से भारत मजबूत, गिल 98 रन बनाकर लौटे पवेलियनTulsi Vivah 2026: आज है तुलसी विवाह, जानें पूजा का शुभ समय और घर पर विवाह कराने के जरूरी नियमअरुणाचल से अमित शाह का कश्मीर पर बड़ा दावा, बोले- घाटी में अब कोई स्थानीय आतंकी सक्रिय नहींपश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग की आग, यमन पर सऊदी गठबंधन के हमले; हूतियों ने रियाद की ओर दागीं मिसाइलेंटूथब्रश कब बदलना चाहिए? ब्रिसल्स के ये संकेत बताते हैं कि अब नया ब्रश खरीदने का समय आ गया हैiPhone 18 Launch: अगले साल मार्च में आ सकता है Apple का नया फोन, भारत में कीमत एक लाख के करीब!IND vs NZ 1st Test: राहुल की शतकीय पारी से भारत मजबूत, गिल 98 रन बनाकर लौटे पवेलियनTulsi Vivah 2026: आज है तुलसी विवाह, जानें पूजा का शुभ समय और घर पर विवाह कराने के जरूरी नियमअरुणाचल से अमित शाह का कश्मीर पर बड़ा दावा, बोले- घाटी में अब कोई स्थानीय आतंकी सक्रिय नहींपश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग की आग, यमन पर सऊदी गठबंधन के हमले; हूतियों ने रियाद की ओर दागीं मिसाइलेंटूथब्रश कब बदलना चाहिए? ब्रिसल्स के ये संकेत बताते हैं कि अब नया ब्रश खरीदने का समय आ गया है
मौसम और AQI
Simhasth

उज्जैन पहुंचे मोरारी बापू, बाबा महाकाल के दर्शन के बाद बताया भारत स्वस्तिक यात्रा का उद्देश्य

· November 17, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

Morari Bapu Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन, स्वस्तिक यात्रा का बताया उद्देश्य

उज्जैन में मंगलवार को प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत धार्मिक नगरी पहुंचे थे। श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने रामघाट पर मां शिप्रा का पूजन किया और रामकथा के आयोजन में शामिल हुए।

वैदिक सनातन धर्म का संदेश पहुंचाना है यात्रा का उद्देश्य

मीडिया से बातचीत के दौरान मोरारी बापू ने बताया कि भारत स्वस्तिक यात्रा का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिकता और सनातन धर्म से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भगवान की प्रेरणा से शुरू हुई है। आदि शंकराचार्य ने चार पीठों की स्थापना कर जिन स्थानों पर धर्म का प्रचार-प्रसार किया था, उन सभी स्थानों तक वैदिक सनातन धर्म का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बापू ने कहा कि लोगों को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए इस तरह की यात्राएं होनी चाहिए। उन्होंने पदयात्रा के महत्व पर भी बात करते हुए इसे यात्रा का श्रेष्ठ माध्यम बताया।

रामकथा जीवन को बेहतर बनाने की देती है प्रेरणा

रामकथा के महत्व को समझाते हुए मोरारी बापू ने इसे संवाद का शास्त्र बताया। उनके अनुसार, रामकथा मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने और अपने जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने युवाओं, विशेषकर जेन जी को भगवान श्रीहनुमान को अपना आदर्श बनाने की सलाह दी। बापू ने कहा कि यदि युवा हनुमानजी के आदर्शों पर चलेंगे, तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा और इससे राष्ट्र का गौरव भी बढ़ेगा।

रामघाट पर मां शिप्रा का किया पूजन

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद मोरारी बापू रामघाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां शिप्रा की पूजा की। इसके बाद आयोजित रामकथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे भक्तों ने कथा का श्रवण किया और बापू के दर्शन किए।

मोरारी बापू की रामकथाएं देश-विदेश में 900 से अधिक स्थानों पर आयोजित हो चुकी हैं। वे अगस्त 2023 में 12 ज्योतिर्लिंगों की विशेष रामकथा यात्रा ‘मानस-900’ के तहत भी उज्जैन आए थे। उस समय उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और सरस्वती स्कूल के पास रामकथा सुनाई थी।

पहले भी कई बार उज्जैन आ चुके हैं मोरारी बापू

मोरारी बापू का उज्जैन से पुराना जुड़ाव रहा है। वे सिंहस्थ और अन्य धार्मिक आयोजनों में भी शहर पहुंच चुके हैं। इस बार भारत स्वस्तिक यात्रा के दूसरे चरण के दौरान उज्जैन उनका एक प्रमुख पड़ाव रहा। यात्रा का उद्देश्य देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों और आध्यात्मिक परंपराओं को जोड़ते हुए सनातन धर्म का संदेश लोगों तक पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *