Skip to content
Saturday, 21 November 2026
ताज़ा खबर
iPhone 18 Launch: अगले साल मार्च में आ सकता है Apple का नया फोन, भारत में कीमत एक लाख के करीब!IND vs NZ 1st Test: राहुल की शतकीय पारी से भारत मजबूत, गिल 98 रन बनाकर लौटे पवेलियनTulsi Vivah 2026: आज है तुलसी विवाह, जानें पूजा का शुभ समय और घर पर विवाह कराने के जरूरी नियमअरुणाचल से अमित शाह का कश्मीर पर बड़ा दावा, बोले- घाटी में अब कोई स्थानीय आतंकी सक्रिय नहींपश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग की आग, यमन पर सऊदी गठबंधन के हमले; हूतियों ने रियाद की ओर दागीं मिसाइलेंटूथब्रश कब बदलना चाहिए? ब्रिसल्स के ये संकेत बताते हैं कि अब नया ब्रश खरीदने का समय आ गया हैiPhone 18 Launch: अगले साल मार्च में आ सकता है Apple का नया फोन, भारत में कीमत एक लाख के करीब!IND vs NZ 1st Test: राहुल की शतकीय पारी से भारत मजबूत, गिल 98 रन बनाकर लौटे पवेलियनTulsi Vivah 2026: आज है तुलसी विवाह, जानें पूजा का शुभ समय और घर पर विवाह कराने के जरूरी नियमअरुणाचल से अमित शाह का कश्मीर पर बड़ा दावा, बोले- घाटी में अब कोई स्थानीय आतंकी सक्रिय नहींपश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग की आग, यमन पर सऊदी गठबंधन के हमले; हूतियों ने रियाद की ओर दागीं मिसाइलेंटूथब्रश कब बदलना चाहिए? ब्रिसल्स के ये संकेत बताते हैं कि अब नया ब्रश खरीदने का समय आ गया है
मौसम और AQI
Tech

Claude AI में आया Personal Finance फीचर, बैंक अकाउंट से जुड़ेगा AI और बताएगा कहां खर्च हो रहा है पैसा

· November 7, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

Claude AI Personal Finance: बैंक अकाउंट जोड़कर खर्चों का विश्लेषण करेगा AI

नई दिल्ली। AI चैटबॉट Claude अब यूजर्स को उनकी निजी वित्तीय स्थिति समझने में भी मदद करेगा। इसकी निर्माता कंपनी Anthropic ने Personal Finance नाम का नया फीचर पेश किया है। इसके जरिए यूजर अपने बैंक और क्रेडिट कार्ड अकाउंट को Claude से जोड़ सकेंगे। इसके बाद AI उनके खर्चों का विश्लेषण करने, आने वाले बिलों की जानकारी देने और भुगतान से जुड़े पैटर्न समझने में मदद करेगा।

कंपनी ने इस फीचर को बीटा के रूप में लॉन्च करना शुरू किया है। फिलहाल इसका लाभ अमेरिका में Claude Pro, Max और Ultra प्लान के यूजर्स को मिलेगा।

Plaid के जरिए बैंक अकाउंट से जुड़ेगा Claude

नए फीचर में Plaid बैंक कनेक्शन प्लेटफॉर्म की मदद से वित्तीय खातों को जोड़ा जाएगा। यूजर को अपने बैंक में Plaid के माध्यम से लॉगिन करना होगा और अपनी पसंद के अकाउंट का डेटा साझा करने की अनुमति देनी होगी।

इसके बाद Claude से पूछा जा सकेगा कि महीनेभर में कितना पैसा खर्च हुआ, किस श्रेणी में सबसे ज्यादा भुगतान किया गया और अगली सैलरी आने तक कितनी रकम बच सकती है। AI अलग-अलग जुड़े अकाउंट के लेनदेन को एक जगह समझाकर खर्चों का विवरण दे सकता है।

डुप्लीकेट ट्रांजैक्शन और अतिरिक्त शुल्क भी पकड़ सकेगा

Personal Finance केवल खर्चों का कुल जोड़ नहीं बताएगा, बल्कि लेनदेन में असामान्य गतिविधियों की पहचान करने में भी मदद करेगा। उदाहरण के लिए, एक ही भुगतान दो बार होना, अचानक लगने वाली फीस या किसी नियमित बिल का धीरे-धीरे बढ़ना जैसी चीजों की ओर Claude ध्यान दिला सकता है।

यूजर अपनी कमाई और खर्च की तुलना करने के साथ APR यानी Annual Percentage Rate जैसे वित्तीय शब्दों को भी समझ सकते हैं। इसके अलावा AI साप्ताहिक खर्च चार्ट, आगामी बिलों का कैलेंडर और जरूरत के मुताबिक कस्टम डैशबोर्ड तैयार कर सकता है।

अकाउंट का एक्सेस केवल पढ़ने तक सीमित

Anthropic ने साफ किया है कि Claude का रीड-ओनली बैंक एक्सेस होगा। यानी यह अकाउंट का बैलेंस और ट्रांजैक्शन देख सकता है, लेकिन यूजर की ओर से पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने या निवेश करने में सक्षम नहीं है।

कंपनी के अनुसार, Claude को यूजर की अनुमति वाले अकाउंट का बैंक नाम, अकाउंट का प्रकार, आखिरी चार अंक, बैलेंस, क्रेडिट लिमिट और अधिकतम 24 महीने के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल सकती है। बैंक पासवर्ड सीधे Claude को नहीं दिया जाता, क्योंकि अकाउंट कनेक्शन Plaid के जरिए होता है।

Anthropic का कहना है कि Personal Finance हब के भीतर होने वाली बातचीत का उपयोग उसके मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाएगा। यूजर किसी भी समय अपने बैंक अकाउंट का कनेक्शन हटा सकते हैं।

भारत के यूजर्स को अभी करना होगा इंतजार

फिलहाल यह सुविधा अमेरिका में Claude Pro, Max और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए बीटा में उपलब्ध है। कंपनी ने भारत में इस फीचर को शुरू करने की कोई तारीख घोषित नहीं की है। इसके अलावा यह सुविधा Free, Team और Enterprise प्लान में उपलब्ध नहीं है।

Anthropic ने यूजर्स को आगाह किया है कि Claude AI होने के कारण कभी-कभी गलत आंकड़े या जवाब दे सकता है। इसलिए बैंक बैलेंस और जरूरी लेनदेन की जानकारी आधिकारिक बैंक स्टेटमेंट से जांचना जरूरी है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि Personal Finance का उद्देश्य वित्तीय स्थिति समझने में मदद करना है, न कि निवेश संबंधी सलाह देना।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *