Skip to content
Thursday, 29 October 2026 Nayi Soch, Nayi Khabar
ताज़ा खबर
Google Genie 4: AI से तैयार होंगी इंटरैक्टिव 3D दुनिया, रियल टाइम में बदल सकेंगे मौसम और कैमरा एंगलIND vs NZ: चौथे टी20 से पहले ईडन पार्क हाउसफुल, 40 हजार दर्शकों की मौजूदगी से बनेगा रिकॉर्डKarwa Chauth 2026: करवे के अंदर क्या-क्या रखें? जानें पूजा सामग्री का महत्व और पूरी लिस्टCyclone Arnab Update: आंध्र प्रदेश-यानम तट पर लैंडफॉल, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीUS Midterm Elections 2026: ट्रंप की नीतियों और कांग्रेस के भविष्य का फैसला करेंगे अमेरिकी मतदाताAir Pollution: प्रदूषण के दौर में सेहत का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें ये 6 पौष्टिक चीजेंGoogle Genie 4: AI से तैयार होंगी इंटरैक्टिव 3D दुनिया, रियल टाइम में बदल सकेंगे मौसम और कैमरा एंगलIND vs NZ: चौथे टी20 से पहले ईडन पार्क हाउसफुल, 40 हजार दर्शकों की मौजूदगी से बनेगा रिकॉर्डKarwa Chauth 2026: करवे के अंदर क्या-क्या रखें? जानें पूजा सामग्री का महत्व और पूरी लिस्टCyclone Arnab Update: आंध्र प्रदेश-यानम तट पर लैंडफॉल, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीUS Midterm Elections 2026: ट्रंप की नीतियों और कांग्रेस के भविष्य का फैसला करेंगे अमेरिकी मतदाताAir Pollution: प्रदूषण के दौर में सेहत का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें ये 6 पौष्टिक चीजें
National

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में श्री नबीन और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान से की सौजन्य भेंट

· May 9, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित श्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं।

पश्चिम बंगाल का अब होगा तीव्र विकास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नए नेता श्री सुवेंदु अधिकारी के चयन पर कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया है। आजादी के 75वें वर्ष में पश्चिम बंगाल में नागरिकों ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके अनुसार नई सरकार पश्चिम बंगाल की प्रगति सुनिश्चित करेगी। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल तीव्र विकास करेगा और सुशासन और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्भालने जा रहे श्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूर्य उदित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास कार्यों की जानकारी दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नबीन से मुलाकात में राष्ट्रीय, संगठनात्मक और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री नबीन को मध्यप्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और केंद्र तथा राज्य सरकार के समन्वय से जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री आएंगे मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री प्रधान को शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए श्री प्रधान को बताया कि मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम नीति का क्रियान्वयन कर अग्रणी राज्यों में शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान को बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार, भारतीय ज्ञान परंपरा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मॉडल के रूप में सांदीपनि विद्यालय जाने जाएंगे। आगामी माह में श्री प्रधान मध्यप्रदेश आकर सांदीपनि विद्यालयों की व्यवस्थाओं को देखेंगे, साथ ही युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से लाभान्वित करने और केन्द्र सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। केन्द्रीय मंत्री श्री प्रधान 2 दिन के मध्यप्रदेश दौरे में युवाओं को आधुनिक दृष्टिकोण और समसामयिक विषयों के अनुसार दक्ष करने के संबंध में भी विचार-विमर्श करेंगे।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *