नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 128वें एपिसोड में कहा कि नवंबर का महीना भारत के लिए कई प्रेरणाएँ लेकर आया। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियों, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने और हैदराबाद में बने नए MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) केंद्र का उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति केवल तकनीकी उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक अभियानों और नागरिकों की भागीदारी से भी राष्ट्र को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने मन की बात को नागरिकों की पहल को राष्ट्रीय मंच पर लाने का माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *